मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नैनीताल और हल्द्वानी में आपदा राहत बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिले के अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि धामी शनिवार को 12 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा दून युनिवर्सिटी हैलीपैड से रामनगर के लिए उड़ान भरेंगे, फिर एक बजे यहां से कुमाऊॅ विश्वविद्यालय नैनीताल छात्र महासंघ द्वारा आयोजित ‘सर्वोदय-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होंगे, और फिर सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।
