

गढ़ीनेगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी काशीपुर उत्तराखंड में परम पूज्य श्री महाराज जी के पावन सानिध्य में बहुत ही उल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया । प्रातः काल से ही रात्रि 1 बजे तक लगातार हज़ारों भक्तों का ताँता लगा रहा । पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, पूर्व केंद्रीयमंत्री व नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट जी, अनेक मंत्री, पूर्व मंत्री, अनेक विधायक व पूर्व विधायक, भाजपा व कांग्रेस के अनेक राजनेता, अनेक अधिकारी व क्षेत्र गणमान्य लोग भी श्री महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुँचे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार व शहीद परिवारों का सम्मान भी किया गया । भजन व छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए । बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे राधा कृष्ण के रूप में पहुँचे । भगवान श्री
कृष्ण की मनमोहक छवि सजाई गई । श्री महाराज जी दर्शनों व दिव्य अमृत वचनों से सभी ने स्वंय को कृतार्थ किया । हरिबोल
