Friday, July 31, 2026

बचपन के दोस्त शिखर सक्सैना व उसके साथी दीपक यादव ने की थी शशांक डोभाल की हत्या – तीनों ने एक साथ किया था स्मैक का नशा


काशीपुर। आईटी आई थाना पुलिस ने शशांक डोभाल की हत्या के आरोप में उसके बचपन के दोस्त शिखर सक्सैना व उसके साथी दीपक यादव निवासी सुभाषनगर थाना काशीपुर को केवीआर हाईवे फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। हत्या कांड का खुलासा करते हुए सीओ काशीपुर अनुषा बडोला ने बताया कि आरोपित  शिखर सक्सैना मृतक शंशाक डोभाल का बचपन का दोस्त है।  उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 24 रविवार की शाम करीब 7 से 7.30 बजे शिखर सक्सेना ने अपने पिता से उनकी गाडी होण्डा वियो कार नं0-UK06Y-5214 मांगकर  मृतक शंशाक डोभाल व दूसरे साथी दीपक यादव के साथ उक्त कार में बैठकर खडकपुर की तरफ चले गये, खड़कपुर रेलवे फाटक से आगे शमसान घाट के पास खाली प्लॉट में जाकर तीनो ने मिलकर स्मैक का नशा किया इसी बीच शिखर सक्सेना द्वारा शशांक  डोभाल से अपने उधार के पैसे माँगने को दोनो में विवाद हो गया जिस पर शिखर सक्सैना व दीपक यादव द्वारा शंशाक डोबाल को नीचे खाली प्लॉट जिसमे पानी भरा हुआ था मे धक्का दे दिया शंशाक अत्यधिक नशे मे होने के कारण वहा से निकल नही पाया और पेट में पानी जाने से उसकी मुत्यु हो गई। हत्याकांड के खुलासे में निरीक्षक प्रवीण सिह कोश्यारी,, एस आई प्रकाश सिह बिष्ट, आरक्षक नीरज शुकला व आरक्षक अनुज त्यागी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े