लक्ष्मण झूला पौड़ी।
उत्तराखंड STF व बिहार STF की संयुक्त टीम ने बिहार व झारखंड में 11 हत्याऐं करने वाले 02 लाख रूपये के ईनामी दुर्दांत अपराधी रंजीत चौधरी पुत्र स्व. रामाधार चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उत्तराखण्ड एसटीएफ के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि बिहार पुलिस इस कुख्यात की तलाश में पिछले 02 साल से कई राज्यों के चप्पे चप्पे को छान चुकी थी। इस कुख्यात अपराधी पर बिहार व झारखंड के तमाम थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, बलवा के 27 मुकदमें दर्ज हैं।
