इंसान अगर मन में ठान ले तो दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जो वो नहीं कर सकता बस इसके लिए धैर्य,लगन, दृढ़ इच्छा शक्ति को होना जरुरी है ऐसा ही कर दिखाया उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में एक कारपेंटर ने। जी हां बिजनौर के देवरपुरा गांव के रहने वाले जुनैद कारपेंटर ने एक पुरानी बाइक को मॉडिफाइड करके बुलेट का रूप दे दिया. जुनैद के अनुसार ये मॉडिफाइड बाइक 50 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है. बिजनौर में लकड़ी की बुलेट बनने की खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गईं। दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना बिहार , पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात से लगातार लकड़ी की बुलेट के खरीदारों की कॉल आ रही हैं .बताया जा रहा है जुनैद ने इस मॉडिफाइड बाइक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये रखी है।
