लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छेड़छाड़ के मामले में आरोपी एक शख्स द्वारा दोस्तों संग मिलकर उप्र पुलिस की एक महिला दारोगा का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ महिला दारोगा के केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है । बता दें दारोगा ने शख्स के खिलाफ करीब 1 महीने पहले छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था और वह उसे वापस लेने का दबाव बना रहा था।
