
काशीपुर। उत्तराखंड की प्रीशा राणा ने यूआईपीएम बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप 2024 में दो कांस्य पदक जीतने पर
– मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला ने बधाई दी है। बता दें कि
मिस्र में 10-14 अक्टूबर, 2024 -तक आयोजित यूआईपीएम बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप 2024 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड की प्रिशा राणा ने अंडर 17 गर्ल्स टीम इवेंट में दो कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि यूआईपीएम बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड टीम के पहले पदक का प्रतीक है। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला और सचिव दयाल सिंह ने कहा, “हम प्रिशा की असाधारण प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को देखकर रोमांचित हैं।” प्रिशा राणा “भारत की पदक तालिका में योगदान देकर और उत्तराखंड के लिए इतिहास रचकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।”
मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला ने यूआईपीएम बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप 2024 में दो कांस्य पदक जीतने परप्रिशा राणा को बधाई देते हुए कहा कि प्रिशा राणा की यह
उपलब्धियाँ उत्तराखंड और भारत के लिए बहुत गर्व की बात हैं।
