Friday, July 31, 2026

दिल्ली पब्लिक स्कूल काशीपुर के आदित्यराज कौशल ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वान्ड़ो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता

दिल्ली पब्लिक स्कूल काशीपुर के आदित्य राज कौशल ने ताइक्वान्ड़ो के नेशनल में सिल्वर मैडल जीतकर बढाया विद्यालय का मान

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल काशीपुर के आदित्यराज कौशल ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वान्ड़ो चैंपियनशिप में सिल्वर मेंडल प्राप्त करके अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रौशन किया है
मदर इंडिया पब्लिक स्कूल रूद्रपुर में खेली जा रही सीबीएसई द्वारा आयोजित नेशनल ताइक्वान्ड़ो चैंपियनशिप के अंडर-17 में आदित्यराज कौशल ने वेस्ट ज़ोन से खेलते हुए अपने प्रतिद्वंदी साउथ ज़ोन-2 को सेमीफ़ाइनल में हराकर सिल्वर मेंडल प्राप्त किया। गौरतलब है कि इससे पहले आदित्यराज ने सीबीएसई क्लस्टर में गोल्ड मेंडल जीतकर नेशनल में अपनी जगह बनाई थी। आदित्यराज की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो वीसी श्री गुरदयाल सैनी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए आदित्यराज को जीत की बधाईयाँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े