
नोएडा। नोएडा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में प्री-प्राइमरी की 3.5 साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप की घटना सामने आई है। स्कूल केयरटेकर ने बच्ची को पोर्न वीडियो दिखाकर कई बार दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
