Friday, July 31, 2026

लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना राहुल गांधी का होना चाहिए।” मोहंती की धमकी भरी इस पोस्ट पर मचा बवाल, कांग्रेस में आक्रोश

उड़िया फिल्म अभिनेता बुद्धादित्य मोहंती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। अपने विवादित पोस्ट में, मोहंती ने कहा कि बिश्नोई का “अगला निशाना” राहुल गांधी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हो सकते हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जर्मनी के पास गेस्टापो है… इजरायल के पास मोसाद है… अमेरिका के पास CIA है… अब भारत के पास लॉरेंस बिश्नोई है… इस लिस्ट में अगला नाम ओवैसी और राहुल गांधी का होना चाहिए।”
मोहंती के इस पोस्ट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस की नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), जो कि कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा है, उसने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। राज्य NSUI अध्यक्ष उदित प्रधान ने शुक्रवार को कैपिटल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पोस्ट के लिए मोहंती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, जिसे अब हटा दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े