दिल्ली के शहादरा में दीपावली के मौके पर नाबालिग रिश्तेदार ने चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी, एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से 10 साल का एक बच्चा भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी दिवाली पर मृतक के घर गया औऱ पैर छुए फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। पांच राउंड फायरिंग में कुल तीन लोगों को निशाना बनाया गया। इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं, एक 10 साल का बच्चा घायल हुआ है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। यह नाबालिग मृतक का रिश्तेदार ही है। इसी के साथ पैसों का विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से हत्या हुई है।बता दें कि दिवाली के मौके पर आरोपी ने पहले आकाश के पैर छुए फिर फायरिंग कर दी। आकाश के अलावा उनके 16 साल के भतीजे ऋषभ और 10 साल के बेटे कृष को भी गोली लगी। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई। वहीं, कृष अस्पताल में भर्ती है।
