Friday, July 31, 2026

उत्तराखंड ने खोया एक औऱ लाल, NSG कमांडो की गोली लगने से मौत, अगले सप्ताह थी शादी

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत होने का दुःखद समाचार है। इस समाचार ने पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद बिंदुखत्ता स्थित उनके आवास पहुंचेगा, और कल गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह भंडारी पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे। उनके पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी भी सैनिक थे। उनका निधन 2 वर्ष पूर्व हुआ था। नरेंद्र के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी क्षेत्र में कृषक हैं, जबकि मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी छोटी बहन हीरा भंडारी और मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े