Friday, July 31, 2026

फार्मा कम्पनी में एलपीजी सिलिंडर में आग लगने से मची भगदड़, 9 कर्मचारी झूलसे

देहरादून। देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र की फार्मा सिटी में स्थित हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलिंडर में अचानक लीकेज से आग लग गई। वहीं, कई और सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। इस दौरान फैक्टरी में कार्य कर रहे नौ कर्मचारी आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए
मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग से झुलसे हुए कर्मचारियों को फैक्टरी से बाहर निकाला। सभी घायलों का ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब तीन घंटे में तीन वाहनों की मदद से अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े