नई दिल्ली:
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता एक बार फिर से अपने छोटे बेटे को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए छोटे बेटे की पहली झलक दिखाई है. दिग्गज सिंगर की मौत के बाद उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में दूसरे बेटे को जन्म दिया था. इसके बाद से सिद्धू मूसेवाला के भाई की पहली झलक देखने के लिए उनके फैंस काफी वक्त से एक्साइटेड है. अब उनके माता-पिता चरण कौर और बलकौर सिंह ने छोटे बेटे की पहली फोटो शेयर की है.
