Friday, July 31, 2026

तिहरा हत्याकांड : एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर, जाँच शुरु

बिजनौर में आज सुबह हुए तिहरे हत्याकांड से पूरा जिला दहल उठा। अज्ञात हत्यारों ने बिजनौर की खलीफा कालोनी निवासी भूरा, उसकी पत्नी उबैदा व उनके युवा बेटे याकूब की बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। इस तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शवों को देखकर लग रहा था कि बड़ी बेरहमी से उन्हें पेचकस जैसी किसी नुकीली चीज से गोदकर मारा गया है। घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। इस बीच एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्याओं की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर पड़े शवों को देखने लोगों का हुजूम उमर पड़ा। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंच गईं है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा समेत अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। पुलिस आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े