मथुरा।मथुरा रिफाइनरी में मंगलवार की देर शाम शटडाउन के बाद स्टार्टअप एक्टिविटी के दौरान अचानक धमाके के बाद आग लग गई। इसमें 8 अफसर और कर्मचारी झुलस गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे रिफाइनरी की एवी यूनिट में शटडाउन की प्रक्रिया के तहत स्टार्टअप एक्टिविटी की जा रही थी। इस दौरान वेल्डिंग करते समय धमाका हो गया और आग लग गई। इससे वहां आसपास काम कर रहे कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। धमाके के शोर और चीख-पुकार से चारों ओर से लोग उस तरफ दौड़ पड़े। रिफाइनरी में अफरातफरी मच गयी।
