सहारनपुर। एसएसपी के बंगले पर तैनात एक सिपाही ने आत्महत्या कर ली. इससे अन्य पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई.एसएसपी रोहित साजवान की भी नींद खुल गई. आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
एसएसपी रोहित साजवान का आवास थाना जनकपुरी इलाके में देहरादून रोड पर है. आवास पर मेरठ जिले के बहसूमा के रहने वाले सिपाही अमित कुमार (37) की ड्यूटी थी. गुरुवार की देर रात वह ड्यूटी पर तैनात था. शुक्रवार की सुबह अमित ने आत्महत्या कर ली.
घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मी दौड़ने-भागने लगे. एसएसपी की भी नींद खुल गई. ड्यूटी पर तैनात इंजीनियर सायरन मैकेनिक दौड़कर मौके पर पहुंचे. वहां अमित खून से लथपथ पड़ा था. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया.
