उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने शेरवुड कॉलेज नैनीताल से सीनियर सेकेण्डरी और BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखी और 1997 में ओस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
