काशीपुर। लम्बे इंतजार के बाद मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा काशीपुर सीट पर मेयर के लिए युवा कर्मठ व ऊर्जावान युवा भाजपा नेता दीपक बाली पर भरोसा जताया है। अब काशीपुर सीट पर भाजपा के दीपक बाली चुनाव मैदान में उतरेंगे।
