Friday, July 31, 2026

काशीपुर की छोटी सरकार चुनने को 66 प्रतिशत लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग


उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में छोटी सरकार चुनने के लिए कल मतदान हुआ।दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और  लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भारीदारी निभाई. बता दें प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा मतदाताऑ द्वारा डाले गए मतों से पांच हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेठियों में बंद हो गया है।इसी क्रम में भाजपा के मेयर के प्रत्याशी दीपक वाली और कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी संदीप सहगल, बसपा के मेयर प्रत्याशी हसीन खान समेत सभी 40 वार्डों के पार्षद पद प्रत्याशी समेत युवाओं बुजुर्गों व दिव्यांगों ने अपने-अपने मताधिकारों का प्रयोग किया।  कपकपाती ठण्ड के बावजूद लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया,सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए लम्बी कतार में लगे रहे। पुलिस बल की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 5 बजे तक काशीपुर में करीब 66 प्रतिशत मतदान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े