Friday, July 31, 2026

इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा काशीपुर कोतवाल, कुंदन सिंह रौतेला आईटीआई थानाध्यक्ष बने

https://youtu.be/UkGZlOvzo9Q?si=xSd9KtBoACdor008
काशीपुर। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने देर रात कुछ इंस्पेक्टर्स के स्थानांतरण किए हैं। जिसमें इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा को काशीपुर का कोतवाल बनाया गया है। वहीं कोतवाल काशीपुर विक्रम सिंह राठौर को प्रभारी मानव वध प्रकोष्ठ एवं सूचना अधिकार अधिनियम प्रकोष्ठ, ऊधमसिंहनगर, आईटीआई थानाध्यक्ष प्रवीण कोश्यारी कोकोतवाल बाजपुर,कोतवाल बाजपुर नरेश चौहान को कोतवाल सितारगंज  व प्रभारी चौकी पैगा  कुंदन सिंह रौतेला को आईटीआई थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सितारगंज प्रकाश सिंह दानू को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। बता दें काशीपुर के नवनियुक्त कोतवाल अमर सिंह नगर में पूर्व में रह चुके हैं, इसके बाद वे हरिद्वार जनपद में रुड़की, गंगनगर, रानीपुर, कनखल, पथरी, मंगलौर लक्सर के प्रभारी निरीक्षक रहे। अपराधियों पर कड़ी नजर रखने व आम जनता से मधुर व्यवहार रख अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा की पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान है। काशीपुर कोतवाल बनने पर न्यूज़ टुडे उत्तराखंड के प्रधान संपादक राजेश शर्मा, दैनिक जागरण के पूर्व ब्यूरो चीफ सुरेश शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संगठन के संरक्षक विकास गुप्ता, श्रमजीवी पत्र का संगठन के अध्यक्ष लवप्रीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आरडी खान, विनोद भगत समेत कई गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े