काशीपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष लवप्रीत सिंह की अध्यक्षता में यूनियन की बैठक जीना जमाटो में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 10 पत्रकारों को यूनियन की सदस्यता दिलाई गईं व आगामी 10 मार्च को होली मिलन समारोह को यादगार बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें न्यूज़ टुडे उत्तराखंड के चीफ एडिटर राजेश शर्मा की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में केक काटा गया। वहीं न्यूज़ टुडे उत्तराखंड के प्रधान संपादक राजेश शर्मा, UT न्यूज़ नेटवर्क के चीफ एडिटर हिमांशु ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार मुकीम आलम, श्रवण कुमार, आकाश गुप्ता, मुदित शर्मा,महबूब अली,कुलदीप सिंह, पैट्रिक चरण आदि ने काशीपुर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की सदस्यता ग्रहण की, इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक विकास गुप्ता, राजेश शर्मा,जसविंदर गांधी, शिव अवतार शर्मा, प्रदीप ठाकुर, सिदार्थ शर्मा, अकरम चौधरी, अर्शी चौधरी, भगीरथ शर्मा, अनिल शर्मा, रिंकू राशिम आदि मौजूद रहे।
