Friday, July 31, 2026

मानसिक तनाव से जूझ रही एमबीए की छात्रा ने की आत्महत्या, घटना के समय मम्‍मी-पापा गए थे बाजार

भोपाल। माता पिता की गैर मौजूदगी में भोपाल के कोलार निवासी एमबीए की छात्रा ने की घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार करीब 4 बजे छात्रा के माता-पिता भोपाल के किसी मॉल में घर का सामान खरीदने गए थे। वे छह बजे घर लौटे तो अंदर से दरवाजा बंद था। कई बार खटखटाने के बाद बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अंदर जाकर देखा तो कमरे में बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बता दें कि छात्रा का बीते दस वर्ष से मनोरोग का इलाज चल रहा था।इससे पहले वह पांच बार खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी।इसके चलते परिवार उसे कभी भी अकेला नहीं छोड़ता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े