कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली शानदार भारतीय टीम ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को कड़े मुकाबले में हराकर तीसरी बार ICCI चैंपियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। फाइनल मैच में राहुल व रवींद्र ने भारत को जीत दिलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, राहुल, जडेजा हार्दिक पांड्या समेत सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत को करोड़ों भारतीयों की जीत बताया
