Friday, July 31, 2026

एमपी में तांत्रिक ने 6 माह के बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटकाया, झुलसे कई अंग

शिवपुरी। आज के भौतिकवादी युग में भी भारत में अन्धविश्वास वालों की कमी नहीं हैं. इसका फायदा तंत्र मंत्र से इलाज व अन्य परेशानियों का हल निकालने का दावा करने वाले तांत्रिक खूब उठा रहे हैं, चाहे इसमें किसी की जान ही क्यों न चली जाये। ऐसा ही एक वाक्या मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुआ, दरअसल उल्टी-दस्त से ग्रसित अपने 6 माह के बच्चे को आराम न होने पर उसकी मां गांव के एक तांत्रिक के पास लेकर गई थी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक तांत्रिक ने 6 महीने के बच्चे को झाड़फूंक के नाम पर आग के ऊपर उल्टा लटका दिया जिससे बच्चे का चेहरा झुलस गया और दोनों आंखों में धुंआ चला गया। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चे की आंखों की रोशनी जा सकती है। बकौल पुलिस आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े