Friday, July 31, 2026

केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन द्वारा बाक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे बालक एवं बालिकाओं को ट्रेक सूट्स, बाक्सिंग ग्लब्ज, हैड गियर्स, पन्चिंग बैग आदि  वितरित किये गए 

केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन द्वारा बाक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे बालक एवं बालिकाओं को ट्रेक सूट्स, बाक्सिंग ग्लब्ज, हैड गियर्स, पन्चिंग बैग आदि  वितरित किये गए

काशीपुर। केवीएस प्रीमियर ग्रुप सदैव ही समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्वों को केन्द्र में रखकर सभी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को क्रियान्वित करता है। इसके पीछे यही दृष्टिकोण रहा है कि हमारी भावी पीढी जब भी अपने अतीत में देखे तो उसे अपने परिवार के पूर्वजों द्वारा स्थापित समृद्ध परम्परा के दर्शन हों, एक ऐसी परम्परा के जिसमें हम सदैव स्वयं को न्यासी की भूमिका में पायें न कि स्वामी की।

केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल-कूद एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं। भारतवर्ष में प्रतिभाओं की कमी नही है यदि ऐसे प्रतिभावान खिलाडियों को उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण मिलेगा तो वह अवश्य ही देश का नाम रोशन करेंगे।

इसी क्रम में खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिए आज केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड खेल प्राधिकरण के अन्तर्गत स्र्पोटस स्टेडियम काशीपुर बाक्सिंग प्रशिक्षिका ऋचा शर्मा की उपस्थिति में बाक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे बालक एवं बालिकाओं को ट्रेक सूट्स, बाक्सिंग ग्लब्ज, हैड गियर्स, पन्चिंग बैग आदि सामग्री का वितरण किया गया।

इस बारे में केवीएस प्रीमियर ग्रुप के सीएमडी देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में इसी प्रकार उदीयमान खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलेगा तो अन्य बालक/बालिकाओं में भी खेल के प्रति आकर्षण बढेगा। इस अवसर पर केवीएस प्रीमियर परिवार की ओर से जी.एम. मार्केटिंग श्री दीपक कुमार यादव,, नवीन चन्द्र भट्ट, राजेश चावला, दीपक कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े