उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। संबंधित थाने में दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि निकाह से कुछ दिन पहले आरोपी उसके सगे भाई ने उसके हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर कहा कि ‘कुछ दिन में तुम्हारा निकाह है, किसी को कुछ पता नहीं चलेगा’। निकाह के 14 दिन बाद महिला के गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
