काशीपुर। स्ट्रेटन वर्ल्ड स्कूल,काशीपुर के आदित्य राज नें उत्तराखंड में खेली जा रही ताइक्वान्ड़ो स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिद्वंदी को सेमीफ़ाइनल में हराकर सिल्वर मेंडल प्राप्त कर राज्य में अपने स्कूल का नाम रोशन किया है I गौरतलब है कि इससे पहले आदित्यराज ने सीबीएसई क्लस्टर में गोल्ड मेंडल जीतकर नेशनल में अपनी जगह बनाई थी I इसके अलावा अभी हाल ही में आदित्य ने फेडरेशन कप में गोल्ड मैडल प्राप्त किया था I आदित्यराज की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मौशमी बैनर्जी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए आदित्यराज को जीत की बधाईयाँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की I विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती हरप्रीत कौर तथा शिरीन सैनी ने आदित्य को सिल्वर मैडल के लिए शुभाशीष सहित ढेरों बधाइयाँ दींI इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I
