
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्ट्रेटन वर्ल्ड स्कूल,काशीपुर में बड़े ही हर्षोल्लास से मदर्स डे मनाया गया I मदर्स डे के उपलक्ष्य में विद्यालय में अनेकों भव्य तथा आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका हरप्रीत कौर तथा शिरीन सैनी ने प्रधानाचार्या मौशमी बनर्जी के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की I दीप प्रज्ज्वलन के बाद विद्यालय के नन्हे मुन्हों के द्वारा अपने ग्रांड पेरेंट्स के चरणों को धो कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता तथा प्रेम का प्रदर्शन किया गया, तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या मौशमी बनर्जी ने मदर्स डे की अहमियत बताते हुए कहा कि वैसे तो प्रत्येक दिन माँ का दिन होता है किन्तु हमारे जीवन में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हम मदर्स डे मनाते हैं,यह माँ के लिए एक सम्माननीय उत्सव है I बाइबल के अनुसार, ‘ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने पृथ्वी पर मां बनाई है।’ वे हमारी शिक्षक, हमारी गुरु और हमारी आदर्श हैं। वे हमें दया, सहानुभूति और करुणा के मूल्य सिखाती हैं। वे हमें खुद का बेस्ट वर्जन बनने के लिए प्रेरित करती हैं और हमें अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। माँ सेल्फलेस लव की प्रतिमूर्ति है Iवह न केवल हमें पालती-पोषती है बल्कि हमें शिक्षित तथा सभ्य नागरिक बनाती है,इसलिए हमें हमेशा अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए I इसके बाद विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती हरप्रीत कौर तथा शिरीन सैनी ने माँ की हमारे जीवन में अहमियत बताते हुए कहा कि माँ वो पहली गुरु होती है जो हमें चलना,बोलना और प्यार करना सिखाती है I वे हमारे लिए त्याग की प्रतिमूर्ति है जो हमारी ख़ुशी में ही खुश होती है I माँ का त्याग और उनका स्नेह हमें जीवन की हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति देता है। उनकी ममता और देखभाल हमारे जीवन को सुरक्षित और खुशहाल बनाते हैं। हमें हर दिन उनकी अहमियत को समझना चाहिए और उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। प्रबंधिका संभाषण के बाद कक्षा 1 के रेयांश गुप्ता ने इंग्लिश में मदर्स डे स्पेशल कविता ‘आई लव यू मम्मी’ गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया तत्पश्चात कक्षा प्रेप के सोहेब ख्वाजा ने हिंदी कविता ‘आओ बच्चों गायें गीत’ तथा प्रेप की ही नव्या ने ‘मेरी मम्मी’ कविता का उच्चारण करके सभी श्रोताओं को इतना भाव-बिभोर कर दिया के उनकी आँखों से अश्रु की धारा प्रवाहित होने लगीं I इसके बाद प्री नर्सरी, नर्सरी तथा प्रेप के नन्हे मुन्हे विद्यार्थियों द्वारा आ पचे-पचे नामक गीत पर नृत्य प्रस्तुति की गयी जिसको देखकर दर्शकों का ह्रदय ख़ुशी से प्रफ्फुलित हो गया I इस अवसर को और भी खुशनुमा तथा संगीतमय बनाने के लिए विद्यालय के कक्षा सात के छात्र आरव वर्मा ने ‘आज भी कोई याद आती है’ गीत प्रस्तुत कर सभी श्रोतागण का ह्रदय आल्हादित कर दिया I गीत के बाद मदर्स के लिए स्पेशल गेम्स ‘तम्बोला तथा रेपिड फायर’ गेम्स का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया I अंत में सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके लिए स्व अल्पाहार की व्यवस्था की गई Iइस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I
