संदीप सिंह बग्गा बने पेट्रोल पंप एसोसिएशन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष
आज जिला उधम सिंह नगर के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन डीलर्स द्वारा अनन्या होटल रीजेंसी, काशीपुर में पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की एक मीटिंग का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें डीलर के सामने आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मीटिंग में ही एसोसिएशन के मेंबर द्वारा सर्वसम्मति से गुरु कृपा फिलिंग स्टेशन जसपुर के संचालक संदीप सिंह बग्गा को ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में संजय अग्रवाल, प्रतिपाल सिंह सेठी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मनीष कालरा, मोहम्मद सलमान, विनीत सिरोही समेत रुद्रपुर,जसपुर,बाजपुर,काशीपुर,खटीमा नानकमत्ता आदि के दर्जनों पेट्रोल पंप डीलर ने भाग लिया।
