काशीपुर। पूर्व सांसद व कुमाऊं नरेश के सी सिंह बाबा की पत्नी श्रीमती मणिमाला सिंह का आज सुबह निधन हो गया वह एक निजी अस्पताल मे भर्ती थीं जहां आज सुबह उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार 13 मई को प्रातः 9 बजे निजनिवास धनौरी फार्म काशीपुर में होगा। उनके निधन पर पूरे शहर के अलावा कुमाऊं के राजनीतिक सामाजिक व अन्य संगठनों ने शोक जताया है।
