Friday, July 31, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक सम्पन्न

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में सम्पन्न

काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में 8वे वेतन आयोग में पेंशनर्स को लाभ न दिए जाने पर हो रही भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई, इसके अलावा नोशनल इंक्रीमेंट के एरियर पर भी विस्तार से जानकारी दी गई इसके साथ साथ पेंशनर्स की तमाम समस्याओं का निदान किया गया । इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिशन के सचिव एस एस सिन्हा, ट्रेजरार राजीव पाल, संजय राय, ए के मिश्रा, तथा रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने भी अलग अलग विषयों पर जानकारी देकर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पेंशनर्स ने भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए,राष्ट्रीय हित सर्वोपरि, हम सभी पेंशनर्स भारत सरकार के राष्ट्रीय हित में लिए गए सभी निर्णयों का स्वागत करते हैं और साथ है।बैठक की अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने की। बैठक में पेंशनर्स संजय कुमार, जयविंदर सिंह, हरिओम का जन्मदिन तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर,माला पहनाकर, तथा शाल ओढ़ाकर किया गया इस अवसर पर अमर सिंह, एम पी सिंह, वीरेंद्र पाल, कृष्णपाल, के के शर्मा, सुरेश कुमार, लालता प्रसाद, नित्यानंद, शिव प्रसाद, दिगपाल सिंह समेत दर्जनों पेंशनर्स मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े