Friday, July 31, 2026

ड्रग इंस्पेक्टर की कुमाऊं टीम व पुलिस ने लाखों रुपये के नशीले कैप्सूलों के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

 

 

वरिष्ठ ड्रग इन्सपेक्टर श्री नीरज कुमार के नेतृत्व में आयी कुमाऊ मंडल की टीम और काशीपुर की कोतवाली पुलिस द्वारा बांसफोड़न चौकी क्षेत्र स्थित मिलन बैंकट हाल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 कार्टन बॉक्स बरामद किये हैं, जिसमें लाखों रुपये के Acetaminophen tarmadol hcl & Dicyclomine hcl capsules पाए गए। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर मय टीम के मौके पर पहुंच गए। इस बारे में औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया गया कि बरामद कैप्सूल बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के नहीं दी जा सकती है न ही कोई इसे कब्जे में रख सकता है इन कैप्सूलों में मौजूद टर्माडोल स्वपाक औषधि एव मन: प्रभावी पदार्थ में अंतर्गत आता है, पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद होने पर पुलिस ने अभियुक्त अनस पुत्र जरीफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में वरिष्ठ ड्रग इन्सपेक्टर श्री नीरज कुमार -उधम सिह नगर मय टीम कुमाऊं मंडल के साथ sho श्री अमर चंद शर्मा,ssi अनिल जोशी, Si सुनील सुतेरी,आरक्षी सचिन कुमार व आरक्षी अमरदीप शामिल रहे। बता दें कि उत्तराखंड के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड”* *अभियान को साकार कर रहे हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर उक्त कार्यवाही की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े