
काशीपुर। बिना कागज व बिना फिटनेस से शहर में दौड़ रहे बाहरी ई रिक्शा की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीपीयू की टीम ने आज ऐसे ई रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया। इसी क्रम में आज सीपीयू के उपनिरीक्षक हेम सुयाल, कांस्टेबल सुनील भदूला,हैड कांस्टेबल गिरधर, कांस्टेबल सुरेन्द्र रावत की टीम ने आज काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर बाहरी ई रिक्शा चालकों के ई रिक्शा की जाँच की, जिसमें दो ई रिक्शा बिना फिटनेस,, बिना कागज के पाए गए, जिन्हें सीपीयू ने सीज कर दिया। 
सीपीयू की इस चालानी कार्यवाही की खबर से अन्य ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया। इस बारे में सीपीयू के उपनिरीक्षक हेम सुयाल व कांस्टेबल सुनील भदूला ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
