Friday, July 31, 2026

महुआ खेड़ा गंज स्थित बैटरी रीसाइक्लिंग प्लांट में भीषण आग लगने से मचा ह्ड़कंप, फायर ब्रिगेड टीम ने बुझाई आग 

काशीपुर। आज तड़के काशीपुर के महुआ खेड़ा गंज औद्योगिक आस्थान स्थित हानी इंडस्ट्री (बैटरी रीसाइक्लिंग प्लांट)फैक्ट्री में भीषण आग लगने से ह्ड़कंप मच गया। फैक्ट्री प्रबंधन की सूचना पर फायर स्टेशन काशीपुर से लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक फायर यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हुई। फायर यूनिट टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा कि आग उम्मे हानी इंडस्ट्री (बैटरी रीसाइक्लिंग प्लांट) में भयंकर आग लगी हुई है। जिस पर तत्काल फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से एक होज लगाकर आग को अन्य फैक्ट्री/संस्थान में फैलने से रोककर पूर्ण रूप से बुझाया गया। इस अग्नि दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने वाले फायर यूनिट की टीम में चालक दीपक राठौर, फायरमैन कृपाल सिंह, महिला फायरमैन ज्योति,महिला फायरमैन शिखा मलिक आदि शामिल रहे। जानकारी के अनुसार इस अग्नि दुर्घटना में कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन किया जा रहा है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े