https://youtube.com/shorts/RQ-Moc1mn10?feature=share
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जनपद में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष आईटीआई की पैगा चौकी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आदित्य रबर फैक्ट्री महुआखेड़ा के पास से अभियुक्त मुख्तियार सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्राम खाईखेड़ा थाना आईटीआई जिला उधमसिंहनगर उम्र 40 वर्ष व सतनाम सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम खाईखेड़ा थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष को मोटरसाइकिल बजाज सीटी100 रजि0न0 UK18C,0904 में एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे के अंदर 103 पाउच कच्ची शराब खाम परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है,जिस पर थाना आईटीआई में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस टीम में पैगा पुलिस चौकी प्रभारी उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट,हेड कानि0 शेखर बनकोटी,कानि0 सुरेश चन्द्र व कानि0भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।
