Friday, July 31, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के डी फार्मा के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के डी फार्मा के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम।

  • काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के डी फार्मा का परीक्षा फल घोषित हुआ, जिसमें डी फार्मा के छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। डी फार्मा प्रथम वर्ष की खुशबू शर्मा प्रथम, शगुन कुमारी द्वितीय एवं कुमारी चीना तृतीय स्थान पर रही। वहीं डी फार्मा द्वितीय वर्ष के वैभव पंत प्रथम, शहजान द्वितीय एवं रितिका तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने सफलता प्राप्त सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने छात्रों की इस सफलता पर उनको बधाई दी। कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. कपिल कुमार ने समस्त छात्र-छात्राओं को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दी। डी फार्मा के विभागाध्यक्ष हिमांशु लोहनी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित सेन ने डी फार्मा के छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान छात्रों, अभिभावकों एवं अध्यापकों में हर्ष का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े