Friday, July 31, 2026

जिपर के छात्रो द्वारा डी फार्मा के वार्षिक परीक्षा मे उत्कृष प्रदर्शन

जिपर के छात्रो द्वारा डी० फार्मा के वार्षिक परीक्षा मे उत्कृष प्रदर्शन
जसपुर रोड स्थित फार्मेसी शोध एवं शिक्षण संस्थान ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च के डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम के छात्रों के द्वारा वर्षिक परीक्षा 2025 में श्रेष्ठ परिणाम लाकर जिपर द्वारा उच्तम एवं गुणवतता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रमाण दिया गया है। संस्थान के डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रथम वर्ष के छात्र हार्दिक बाटला पुत्र श्री राजेश कुमार के द्वारा 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एवं डिप्लोमा इन फार्मेसी द्वितीय वर्ष के छात्रा महिमा चंद पुत्री श्री मोहन चंद ठाकुर ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रथम वर्ष के छात्रा शिफा नाज पुत्री रईस अहमद 82 एवं द्वितीय वर्ष के छात्रा अमनदीप कोर पुत्री श्री इंदरजीत सिंह 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद इमरान पुत्र स्माइल हुसैन ने 79.7 प्रतिशत अंक एवं छात्र वंश विश्नोई पुत्र श्री विवेक विश्नोई 80 प्रतिशत अंक’प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के चेयरमैन डॉ अनिल कुमार सक्सेना एवं सचिव डॉ आरुणि सक्सेना द्वारा छात्रों की उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाए प्रोषित की गई। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार सक्सेना ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा की सभी छात्र इसी तरह पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करे अच्छे अंक अर्जित करे एवं संस्थान के साथ साथ अपने माता पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करे। संस्थान के निर्देशक डॉ दीपक तेवतिया ने वताया की गुणवतता पूर्ण शिक्षा छात्रो के उज्वल भविष्ये के लिए अति महत्वपुर्ण है एवं लगातार विगत वर्षो की भांति छात्रों के शत प्रतिशत परिणमो के लिए शभकामनाये दी । डिप्लोमा इन फार्मेसी विभाग अध्यक्ष अरुण कुमार समेत सभी शिक्षक गण के द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा अच्छे अंक अर्जित करने पर सुभकामनाए दी गयी एवं उनके उज़्वल भविष्य की कामना की गई ।
इसी क्रम मे जिपर छात्रों को गुणवततापूर्ण व्यसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए सदा कतिबद्ध है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े