इंदौर। इंदौर कपल के शिलांग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी का अपने कर्मचारी राज कुशवाह से अफेयर था और दोनों ने मिलकर सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। जिसने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई उस युवती ने 13 दिन बाद ही पति की हत्या करवा दी। जिस युवती को बेकसूर समझ कर मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री सहित पूरे ने देश सलामती की प्रार्थना की, वो ही हत्याकांड की मास्टर माइंड निकली। फिल्मी कहानी की तरह घटित इस घटना ने इंदौर को पूरे देश के सामने शर्मशार कर दिया। पुलिस ने नवविवाहिता सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें उसका प्रेमी भी शामिल है।
