काशीपुर। चौहान सभा भवन, गौतम नगर, काशीपुर में चौहान सभा समिति द्वारा वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयन्ती का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक जसपुर आदेश सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि एन0 पी0 सिंह (निर्वतमान प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी, मण्डल मुरादाबाद ) और देवेन्द्र सिंह कटारिया (अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश) , जसपुर क्षत्रिय महासभा के मंत्री आदित्य गहलोत, संजय राजपूत, चौहान सभा के अध्यक्ष डॉ बी. पी. सिंह आदि ने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और मालार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चौहान सभा के संस्थापक सस्दय ओपी सिंह चौहान द्वारा की गयी । वक्ताओं द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शौर्यगाथा का गान किया और समाज को उनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया गया वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, नशा को छोड़ने का संकल्प लेने का आग्रह किया। साथ ही समाज के वंचित वर्ग को साथ लेकर चलने पर जोर दिया ।इस अवसर पर समिति द्वारा चौहान समाज के काशीपुर क्षेत्र के 10-12 के 80 प्रतिशत से अंको से उत्तीर्ण, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT-JEE, CLAT, M.Tec. आदि , खेल , चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाली 45 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । जिससे वे भविष्य में अधिक परिश्रम से अपनी सफलता की इबारत लिख सके और समाज के अन्य बच्चे/ युवा उनसे प्रेरणा ले।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज, काशीपुर के प्रबंध को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान सचिव योगेन्द्र सिंह चौहान ने किया ।कार्यक्रम मे चौहान सभा समिति के अध्यक्ष डॉ बी0 पी0 सिंह एवं समस्त कार्यकारणी सहित लगभग 500 लोग उपस्थित रहे।
