Friday, July 31, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “चौहान सभा समिति” द्वारा किया गया एक भव्य योग कार्यक्रम् का आयोजन

  1. काशीपुर। 21 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “चौहान सभा समिति” द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम् का आयोजन “चौहान सभा भवन, गौतम नगर काशीपुर में किया गया। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप समस्त जनमानस में स्वास्थ्य हेतु जीवन शैली में परिवर्तन कर समस्त पृथ्वी में वसुधैव कुटुम्बकम की विचार धारा को पुष्ट करना । कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे, चौहान सभा के अध्यक्ष-31०वी०पी० सिंह, योग प्रशिक्षक – भारतीय योग संस्थान के सदस्य श्री राकेश सिंह व श्री फतहवीर सिंह ने महर्षि पंतजलि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की। कार्यक्रम के अध्यक्ष अ०वी-पी. सिंह ने अपने संबोधन में योग के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से अपनी जीवन शैली में योग को शामिल करने की अपील की।इ स अवसर पर योग प्रशिक्षको द्वारा विभिन्न योग आसनों प्राणायामों का सजीव प्रदर्शन किया गया। योग प्रशिक्षक व कार्यक्रम संचालक श्री योगेन्द्र सिंह चौहान ने प्रत्येक योग के लाभ व सावधानियों बतलायी तथा योग और स्वास्थ्य पर जागरूक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में महिला योग प्रशिक्षक श्रीमती पुठ्या देवी ने कहा कि योग न केवल शरीर को सुड्छ करता है बल्कि मानसिक शान्ति और सन्तुलन श्री प्रदान करता है। चौहान सभा के प्रबन्धक श्री दिग्विजय सिंह (एडवोकेट) ने कहा- ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में बच्चो महिलाओं, युवाओं सहित कुल १० योग प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरोज देनी, निर्देश चौहान, सार्थक चौहान, जे०पी० सिंह (संरक्षक), रविन्द्र कुमार चौहान उपाध्यक्ष, भूपाल सिंहे, सीपी. सिंह, राजीव चौहान, बृजेश चौहान, विषिय चौहान, भूप्रकाश सिंह सहित सभी कर्म वर्गों के लोग उपस्थित रहे। करन सिंह बीर सिंह चौहान सचिन गहलौत आदि शामिल रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े