Friday, July 31, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, काशीपुर के छात्र मेंटल हेल्थ पोस्टिंग के लिए आगरा पहुंचे

 

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग 5वें सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं अपने पाठ्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health Nursing) की व्यावहारिक प्रशिक्षण (पोस्टिंग) के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, आगरा पहुंचे।
यह पोस्टिंग छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, जिससे वे मानसिक रोगों की पहचान, देखभाल एवं उपचार की प्रक्रिया को नजदीक से समझ सकें। इस संस्थान में छात्रों को रोगियों के साथ व्यवहार, परामर्श की प्रक्रिया तथा नर्सिंग प्रबंधन की तकनीकों का प्रत्यक्ष अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। छात्रों के साथ कॉलेज के दो वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार और विनीता बाफिला मार्गदर्शक के रूप में गए हैं, जो इस शैक्षणिक यात्रा में छात्रों को हर संभव सहयोग एवं दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस पोस्टिंग को छात्रों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है और आशा जताई गई है कि छात्र इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने छात्रों को बधाई देते हुए इस शैक्षणिक भ्रमण को छात्रों के लिए लाभप्रद बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े