
नैनीताल । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने गुरुवार को हल्द्वानी ब्लॉक के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया ।
इसी क्रम में अपर निदेशक माध्यमिक कुमाऊँ मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं से अपर निदेशक श्री सौन काफी प्रभावित दिखे । उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज बेलवाल की प्रशंसा की। बता दें इस विद्यालय में कुल 495 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय के प्रबंधक श्री नरेंद्र सिंह मेहरा के कुशल निर्देशन में पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर ने विगत कुछ वर्षों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी एक अलग पहचान बनाई है। जिसके इस विद्यालय का नाम कुमाऊं के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में गिना जाता है। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ वयैक्तिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि भी मौजूद रहे।
