काशीपुर। पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल गुरुवार को नगर निगम पहुंचे और वहां की कार्यशैली देखकर बेहद प्रभावित नजर आए।
अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने महापौर दीपक बाली की जनता के बीच लोकप्रियता और समस्याओं के त्वरित समाधान की शैली को देखकर खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने मेयर दीपक बाली के कंधे पर हाथ रखकरकहा कि दीपक में मुझे भविष्य का विधायक नजर आता है।
राजीव अग्रवाल ने कहा कि दीपक बाली न सिर्फएक कर्मठ महापौर हैं, बल्कि उनमें एक जनप्रतिनिधि के वे तमाम गुण मौजूद हैं, जो किसी सक्षम विधायक में होते हैं-जनसेवा, संजीदगी, सुलभता और समाधान की तत्परता।
प्रशंसा के पीछे अनुभव की गहराई
पूर्व विधायक ने खुद अपने दौर का उदाहरण देते हुए कहा, मैंने भी अपने कार्यकाल में जनता के सामने ही अधिकारियों से फोन पर समस्याएं सुलझाई थीं। आज वही शैली दीपक बाली में देखकर गर्व महसूस होता है। पूर्व विधायक की यह टिप्पणी न सिर्फ महापौर की कार्यशैली की सराहना है, बल्कि यह संकेत भी है कि दीपक बाली अब महज महापौर नहीं बल्कि जनता के दिल में विधायक जैसे जनसेवक की छवि के रूप में उभरते जा रहे हैं। काशीपुर को अब सिर्फ दीपक नाम का महापौर नहीं, उम्मीदों का ‘दीपक’ मिल गया है।
