Friday, July 31, 2026

केजीसीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल समेत कई उद्यमियों ने महापौर दीपक बाली से की भेंट, ज्ञापन सौंप कर रामनगर ओवर ब्रिज की समस्या का समाधान व महुआ खेड़ा गंज स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें, नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की

 

काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में तमाम उद्यमियों ने महापौर दीपक बाली से उनके नगर निगम स्थित कार्यालय में भेंट की। इस दौरान kgcci अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने महापौर दीपक बाली को दो अलग-अलग ज्ञापन सौपे। जिसमें से एक ज्ञापन में रामनगर रोड पर बन रहे ओवर ब्रिज की धीमी गति को तेज कराने तथा दूसरे ज्ञापन में महुआ खेड़ा गंज स्थित औद्योगिक क्षेत्र में विकसित औद्योगिक आस्थानो के क्षेत्र में सड़कें एवं नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। महापौर दीपक बाली ने चेंबर की इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और शीघ्र ही अपने स्तर से इनका समाधान कराने की मदद का आश्वासन दिया। सौंपे गए ज्ञापन में

बताया गया कि काशीपुर में रामनगर रोड पर बन रहे ओवर ब्रिज की गति बहुत धीमी है जिससे रामनगर रोड पर उद्योगों में जाने वाले लोगों एवं वाहनो और कार्बेट पार्क जाने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड बड़ी तंग है जहां अक्सर जाम लगा रहता है और अनन्या होटल के पास तो सर्विस रोड बहुत छोटी होने के कारण दुर्घटनाओं का भी डर बना रहता है जिससे आवागमन में लगातार भारी दिक्कत बनी हुई है। वही श्री अग्रवाल एवं उद्यमियों ने महुआ खेड़ागंज में बने औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें व नालिया न होने से बरसात के दिनों में भारी परेशानियों की समस्या रखी और कहा कि स्ट्रीट लाइटें न होने से उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को आवागमन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महापौर से अनुरोध किया गया कि वह अपने स्तर से समस्याओं का समाधान कराएं जिस पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि वह अपने स्तर से समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे और जहां तक बन रहे ओवर ब्रिज का सवाल है उसके संबंध में संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर इसके निर्माण के पूरे होने की तारीख की घोषणा कराएंगे। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष पवन अग्रवाल के अलावा पूर्व अध्यक्ष विनीत संगल, विकास जिंदल, मुनेश बंसल, अनुराग अग्रवाल,अभिलाष कमानी, आलोक गोयल, अभिषेक जिंदल, अमित गर्ग,अंशुल जिंदल राकेश अग्रवाल संजय अग्रवाल , महुआ खेड़ा गंज के अध्यक्ष रिजवान अहमद तथा अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े