कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

काशीपुर। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट (केपीसी स्कूल )में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का बोध कराने तथा उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से भव्य इन्वेस्टिचर समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती व विद्यालय के माननीय प्रधानाचार्य श्री प्रमोद चंद्र तिवारी जी द्वारा नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं नेतृत्व के गुणों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की सचिव मिस शिवानी मेहरोत्रा एवं शैक्षणिक निदेशक डॉ. मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में मिस शिवानी मेहरोत्रा ने विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
डॉ. मनोज मिश्रा ने भी प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार सक्सेना को अनुशासन का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि — “यदि जीवन में अनुशासन है और व्यक्ति स्वयं पर नियंत्रण रखता है, तो सफलता निश्चित ही प्राप्त होती है।”विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में अनुशासन को जीवन का मूल आधार बताया और विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद चंद्र तिवारी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि — “सही समय पर लिया गया सही निर्णय ही एक सच्चे नेता की पहचान होता है।”छात्र परिषद के नव निर्वाचित हेड बॉय
आर्यन गुप्ता , डिप्टी हेड बॉय प्रीतम , हेड गर्ल मानसी , डिप्टी हेड गर्ल मिली , अनुशासन प्रभारी प्रज्ञा,डिप्टी अनुशासन प्रभारी फैज़ान , खेल प्रभारी शिवांश चौहान ,डिप्टी खेल प्रभारी अनिरुद्ध शर्मा को बैज एवं सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण तथा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ दर्शकों को अत्यंत प्रभावित कर गईं।समारोह के अंत में स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा रावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मिस दीप्ति सक्सेना, श्री गोविंद राम,दिनेश उपाध्याय एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
