Monday, March 30, 2026

काशीपुर की “चरनप्रीत साहनी ने जीता वर्ल्ड इंटरनेशनल स्टाइल आइकॉन”

काशीपुर। गुड़गाँव में आयोजित मिसेज़ वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 में शिरकत कर काशीपुर की चरनप्रीत साहनी ने स्टाइल आइकॉन का अवार्ड अपने नाम किया। गुड़गाँव के होटल लीला एम्बियंस में आयोजित प्रतियोगिता में चार दिन के विभिन्न प्रशिक्षण एवं चरणों के बाद 12 जुलाई को फाइनल हुआ। प्रतियोगिता में देश विदेश से आईं प्रतियोगियों में से 153 प्रतियोगी फाइनल राउंड में पहुँचीं।अलग अलग श्रेणियों के अंतर्गत श्रीमती साहनी को उनके व्यक्तित्व एवं स्टाइल के लिए भरपूर प्रशंसा मिली एवं उन्हें “ मिसेज़ वर्ल्ड इंटरनेशनल स्टाइल आइकॉन” से नवाज़ा गया। जो कि नगर क्षेत्र, एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती साहनी नगर के नामी चिकित्सक डॉ अमरजीत साहनी की पत्नी हैं।तीन प्यारी बच्चियों की माँ होने के बाद भी अपनी फिटनेस एवं आत्मविश्वास के बल पर यह अवार्ड जीत कर वे समस्त महिला वर्ग के लिए उदाहरण एवं प्रेरणा बन चुकी हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें ढेरों बधाइयाँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े