काशीपुर। हरियाली तीज पर न्यू आवास विकास काशीपुर स्थित श्री विवेकानंद योग पार्क में योग शिक्षिका श्रीमती उमा शर्मा की अध्यक्षता में हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
योग महिला सदस्यों द्वारा सावन के गीत प्रस्तुत किए गए संव नृत्य किया गया। सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में संगीता प्रथम, सीमा सैनी द्वितीय एवं नीलम शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। इन सभी विजेताओं को उमा शर्मा एवं श्रीमती सुनीता द्वारा इनको पुरस्कृत किया गया। तीज क्वीन श्रीमती राखी शर्मा को चुना गया।
श्रीमती बबली यादव एवं श्रीमती सविता चौधरी द्वारा ताज पहनाकर पुरस्कृत किया गया। सभी महिलाओं ने झूला झूल कर त्यौहार का आनंद उठाया। कार्यक्रम श्रीमती रिकी, संगीता जैन, सुनीता चौधरी, गीत, पुढ्या सैनी, गीता, गीतान्जिली, पूनम नरूला, प्रतिभा सक्सैना, प्रार्थना तिवारी आदि महिलाए उपस्थित रहीं।
