देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अचानक आ धमका जंगली हाथी, कार पर हाथी ने किया हमला
शनिवार शाम एक खौफनाक और हैरान करने वाला दृश्य सामने आया है. टोल प्लाजा के कर्मचारियों और राहगीरों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि यहां से गुजरते वक्त उन्हें एक जंगली हाथी से सामना करना पड़ेगा.
कार पर हाथी ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे के आसपास अचानक एक जंगली हाथी टोल प्लाजा के पास आ पहुंचा. सबसे पहले वह टोल कार्यालय के पास पहुंचा और वीआईपी लेन पर लगे बैरियर को अपनी ताकत से गिरा दिया. वहां मौजूद लोग हक्का-बक्का रह गए और अफरा-तफरी मच गई.
