स्ट्रेटन वर्ल्ड स्कूल,काशीपुर के आदित्य राज कौशल ने ताइक्वान्ड़ो में सीबीएसई नार्थ ज़ोन -1 क्लस्टर में गोल्ड मैडल जीतकर बढाया विद्यालय का मान
रामनगर रोड स्थित स्ट्रेटन वर्ल्ड स्कूल,काशीपुर के आदित्यराज कौशल ने ताइक्वान्ड़ो में सीबीएसई नार्थ ज़ोन -1 क्लस्टर में गोल्ड मैडल प्राप्त करके अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रौशन किया है I
मुज्जफ्फर नगर के मिरनपुर में आयोजित सीबीएसई नार्थ ज़ोन -1 क्लस्टर में अंडर-17 केटेगरी के 78 किलो भार की ताइक्वान्ड़ो चैंपियनशिप में आदित्यराज कौशल ने अपने प्रतिद्वंदी को फ़ाइनल में हराकर गोल्ड मेंडल प्राप्त किया I गौरतलब है कि इससे पहले आदित्यराज ने उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीतकर नेशनल में अपनी जगह बनाई थी I इसके अलावा अभी हाल ही में आदित्य ने फेडरेशन कप में गोल्ड मैडल प्राप्त किया था I आदित्यराज की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मौशमी बैनर्जी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए आदित्यराज को जीत की बधाईयाँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की I विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती हरप्रीत कौर तथा शिरीन सैनी ने आदित्य को सिल्वर मैडल के लिए शुभाशीष सहित ढेरों बधाइयाँ दींI इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I
